डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज । दिनांक 9 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज अपने अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत सिसवा बाजार, खड्डा व कप्तानगंज अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से शराब की जब्ती कर उसे आबकारी विभाग को किया सुपुर्द कर दिया गया है। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल इंद्रजीत यादव द्वारा प्लेटफार्म संख्या 01 पर निगरानी के दौरान ओवर ब्रिज के नीचे दिवार के पास एक गुलाबी रंग का झोला लावारिस हालत में मिला जिसके संबंध में अगल- बगल के यात्रियों से पूछताछ किया तो किसी ने अपना होना नहीं बताया। सतर्कतापूर्वक खोलकर देखा तो उसमे अंग्रेजी शराब 22 अदद आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की प्रत्येक 180 ML कीमत प्रत्येक ₹150/- कुल मात्रा 3.960 लीटर व कुल कीमत रुपया 3300/- मिला। तो वहीं रेलवे स्टेशन खड्डा ड्यूटी पर तैनात हे0का राजकुमार अपने ड्यूटी दौरान खड्डा स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर एक पीले रंग का प्लास्टिक का झोला लावारिश हालत में दिखाई देख संदिग्ध प्रतीत होने पर अगल- बगल के यात्रियों से पूछताछ किया तो किसी ने अपना होना नहीं बताया। सतर्कतापूर्वक खोलकर देखा तो उसमे 09 अदद रॉयल स्टैग व्हिस्की मात्रा प्रत्येक 375/-ML,कीमत प्रत्येक 350/- रुपया मिला जिसकी कुल मात्रा 3.375 लीटर तथा कुल कीमत 3150/- रुपया मिला। जिसे अपने रेलवे सुरक्षा बल ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु आबकारी विभाग को सुपुर्द किया। कार्यवाही के इस क्रम में कांस्टेबल इंद्रजीत यादव सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन ड्यूटी पर जाते समय रेलवे स्टेशन कप्तानगंज प्लेटफार्म संख्या 01 के पूर्वी छोर पर खड़ा रहे इस दौरान सेड के नीचे बने बेंच के पास एक काले रंग का बैग संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया जिसके संबंध में अगल- बगल के यात्रियों से पूछताछ किया तो किसी ने अपना होना नहीं बताया। जिसको खोलकर देखा तो उसमे 11 अदद रॉयल स्टैग व्हिस्की मात्रा प्रत्येक 750/-ML,कीमत प्रत्येक 680/- रुपया मिला जिसकी कुल मात्रा 8.250 लीटर तथा कुल कीमत 7480/- रुपया है मिला जिसे समय पर रेलवे सुरक्षा बल अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु आबकारी विभाग को सुपुर्द किया। एक ही दिन में तीन अगल-अलग रेल्वे स्टेशनों से ज़ब्त की गई शराब को आबकारी विभाग को सुपुर्द कर अग्रिम कार्यवाई की जा रहीं है।





