डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज में स्थित जेपी फार्मेसी कालेज में भारतीय लोक परम्परा और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करने वाली संस्था लोकमंजरी का स्थापना दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे, राज्यमंत्री अतुल सिंह, क्षेत्रीय विधायक विनयप्रकाश गौड़ कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी व अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर लोकमंजरी संस्था के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में लोकमंजरी के अध्यक्ष विश्वमित्र भट्ट ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन और संरक्षण कार्य के प्रति समर्पित होने के लिए आवाह्न किया ।
कार्यक्रम के अंत में कुशीनगर लोकमंजरी के अध्यक्ष ज्ञानवर्धन गोविंद राव ने भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी गणमान्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर जेपी फार्मेसी कालेज के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सहित जे पी शिक्षण समूह की संरक्षक श्रीरामप्रसाद, विश्वम्भर प्रसाद, चंदन कुमार गौड, प्रख्यात कलाकार रामदर शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, शिवप्रताप सिंह,आनंद मिश्रा, राजकुमार भट्ट,अनूप सिंह जीऊतपांडे, आसिफ, रोहित कुशवाहा अभिषेक कुमार, राम ज्ञान गौड़, उदयभान सिंह, रामानुज मिश्रा, जयराज सिंह मुस्ताक अहमद, दिलीप साहनी, हेमंत मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





