कप्तानगंज: गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन व प्रेस क्लब की बैठक सम्पन्न

117

 

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज(कुशीनगर): दिनाँक 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को कप्तानगंज नगर के स्व.सुदामा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित गोरखपुर जनर्लिस्ट एसोसिएशन व प्रेस क्लब कप्तानगंज इकाई कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने की । बैठक का संचालन बेचू बीए द्वारा किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि चाहे प्रेस से सम्बंधित मामले हों या उत्पीड़न की पत्रकार हित के लिए संगठन हर समय पत्रकारों के साथ है और उनके साथ चलेगा । उन्होंने कहा कि संगठन की सदस्यता वर्ष 2026-2027 की फार्म वितरण की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है जो 25 से 5 जनवरी तक है। साथ ही संगठन को और मजबूत करने के लिए जनवरी में एक सम्मेलन भी किया जाएगा। बैठक को पत्रकार नवजीत सिंह, मनोज गुप्ता, अभिषेक पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर, विवेक कुमार त्रिपाठी,हरे कृष्ण मधेशिया, आयुष मिश्र, गौतम गुप्ता, बृजेश सिंह, शम्भू शरण वर्मा, सुनील यादव, अमित यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।