ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधा तथा जनहित से सम्बन्धित माँगों का ज्ञापन सौंपा

345

Daktimes News Khadda Kushinangar : दिनांक 23 दिसंबर 2025 को ब्लाक कांग्रेस कमेटी खड्डा के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता के नेतृत्व पाँच माँगों का ज्ञापन जो डिवीजनल रेलवे मैनेजर वाराणसी मंडल को संबोधित था, स्टेशन अधीक्षक खड्डा को सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड्डा ने अपने पत्र में लिखा है कि 1. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड्डा द्वारा दिनांक 05/08/2025 को खड्डा रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से नरकटियागंज सभी पैसेन्जर ट्रेनों का संचालन सम्बन्धित ज्ञापन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, उस पर कार्यवाही करने की मांग की। 2. खड्डा तथा पनियहवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्ध पानी, बिजली, ठहरने का स्थान, शौचालय, स्नान घर का व्यवस्था की जाए ताकि कोई किसी भी यात्री को परेशानी न हो 3. खड्डा रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो, जो इघर से जाती है आरक्षण टीकट का समय बढ़ाया जाय । 4. खड्डा/पनियहवां स्टेशनों पर RPF, GRP पुलिस जवानों को दिन एवं रात्रि में ड्यूटी संख्या बढ़ाया जाय सुरक्षा के लिए ट्रेनों से होने वाली मादक वस्तुओं का तस्करी, अवैध तरीके से लोडिंग बन्द हो। क्योंकि इससे यात्रियों को परेशानी होता है । ईमानदार स्वच्छ छवि के जवान तैनात हो, रेल पुल पनियहवा का सुरक्षा बढ़ाया जाए । 5. सिसवा, खड्डा, पनियहवां स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामाग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है, इसका जाँच हो और भ्रष्टाचार पर रोक-थाम हो । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपरोक्त 5 बिन्दूओं की उच्च स्तरिय टीम गठित कर जांच करके कार्यवाही करने और सुविधाओं को बहाल करने की मांग की। मांग न पूरी होने पर बृहद धरना प्रदर्शन की चेतावनी दीं। इस दौरान राधेश्याम कुशवाहा, वाजिद अली, केशव गुप्ता, छठठु भारती, लाल बहादुर, अजय सहाय, राकेश यादव, प्रभंस भारती, सर्वजीत गिरी, इस्लाम, दिलीप सिंह, सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।