खड्डा: नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार ने एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

388

Daktimes News Khadda Kushinagar: जनपद कुशीनगर के खड्डा तहसील परिसर में स्थित नायब तहसीलदार कार्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज दिनाँक 30 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को विधानसभा 329 खड्डा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) पर एक बैठक नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें शुद्ध निर्वाचक नामावली- मजबूत लोकतंत्र के नारे के साथ एसआईआर के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न करने पर विस्तृत चर्चा की गई। यह विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया 12 राज्यों में शुरू हुई है। नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को जागरूक करने का आग्रह किया ताकि यह प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अनिरुद्ध गुप्ता, राजेश्वर सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, राजन जायसवाल, अमृतांश यादव सहित वी०आर०सी० राजन कुमार व इस्तेयाक आदि उपस्थित रहे।