ब्लॉक स्तरीय परिषदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित, होनहार बच्चों ने किया प्रतिभाग

154

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह वर्ष 2025-26 का सफल आयोजन विद्यार्थी पी.जी. कॉलेज जगदीशपुर बरडीहा, कप्तानगंज, कुशीनगर के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिताएँ – 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो खो लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, तथा योगासन की प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में विकासखंड के सभी न्याय पंचायतों से चयनित प्रतिभागी विजयी बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ वविशिष्ट अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार कप्तानगंज एकता त्रिपाठी रही। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि तथा पवनपुत्र हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज डॉ. प्रभात चंद्र राय तथा सभी शैक्षिक संगठनों के ब्लॉक एवं जनपद स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, साल एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विनय प्रकाश गौड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “शिक्षक समाज का दर्पण होता है, जो भारत के भविष्य को गढ़ने का कार्य करता है। बच्चों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना ही शिक्षा का उद्देश्य है।” कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज प्रभात चंद राय , खंड शिक्षा अधिकारी नौरंगिया रजनीश कुमार द्विवेदी, विद्यार्थी पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पांडे, विद्यार्थी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडे, तथा विचित्रमणि पांडेय आदि गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। विजेता हुए खिलाड़ियों में बालक वर्ग प्रथमिक 100 मीटर में प्रथम अंश बरडीहा न्यायपंचायत , दितीय सोनू कप्तानगंज न्यायपंचायत,100 मीटर बालिका वर्ग प्रथम यशोदा, दीतीय रोशनी भिशवा न्याय पंचायत,200 मीटर बालक वर्ग में अंश बरडीहा द्वितीय सोनू कप्तानगंज न्यायपंचायत,200 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम ऋतु पचार अंकिता भिषवा न्याय पंचायत, दौड़ जूनियर वर्ग बालक 100 मी सलमान प्रथम बरडीहा न्यायपंचायत आमिर अंसारी बड़हराबाबू नया पंचायत,400 मीटर में सरताज प्रथम बरडीहा न्यायपंचायत ,400 मीटर में फातिमा प्रथम बोदरवार न्याय पंचायत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन हरे कृष्ण पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज प्रभात चंद राय, नौरंगिया खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी बोदरवार मंडल अध्यक्ष विचित्रमणि पांडे,भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ कुशीनगर धर्म प्रकाश पाठक, धनंजय पांडे,विजय कुशवाहा, जोखू, पुनीत सिंह, अंजलि नंदन द्विवेदी, रजनीश प्रकाश सिंह, मुकुंद देव सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, संजीव गोंड, महेंद्र प्रसाद, विनय सिंह ब्लॉक खेल शिक्षक संजय कुमार गुप्ता , पंकज जावेद अख्तर बसंत चौधरी, दिलीप सिंह, उमेश प्रसाद, पूनम कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।