पीएम मोदी करेंगे आज अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन

68

Daktimes News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु दरभंगा-गोमतीनगर(लखनऊ) के मध्य एक जोड़ी एवं बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल(नई दिल्ली) के मध्य एक जोड़ी नई अमृत भारत ट्रेन का आज उद्घाटन 18 जुलाई, 2025 को दरभंगा एवं बापूधाम मोतिहारी स्टेशनों अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोतिहारी में आयोजित कार्यक्रम से किया जायेगा। फलस्वरूप 05599 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल(नई दिल्ली) नई अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 18 जुलाई, 2025 को बापूधाम मोतिहारी से 11:45 बजे प्रस्थान कर सगौली से 12:10 बजे, बेतिया से 12:35 बजे,नरकटियागंज से 13:30 बजे,हरिनगर से 13:45 बजे,बगहां से 14:30 बजे,सिसवां बाजार से 16:10 बजे,कप्तानगंज से 16:40 बजे, गोरखपुर 18:10 बजे,बस्ती से 19:15 बजे,मनकापुर से 20:05 बजे,गोंडा से 21:00 बजे,लखनऊ से 23:45 बजे दूसरे दिन बरेली से 03:50 बजे,मुरदाबाद से 05:55 बजे,गाजियाबाद से 08:45 बजे छूटकर 10:00 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुँचेगी। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उद्घाटन विशेष गाड़ी सं- 05561 दरभंगा-गोमतीनगर नई अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 18 जुलाई, 2025 को दरभंगा से 11:45 बजे प्रस्थान कर कमतौल से 12:15 बजे,जनकपुर रोड से 12:40 बजे,सीतामढ़ी से 13:20 बजे,बैरगनिया से 14:00 बजे,घोरासहन से 14:30 बजे, रक्सौल से 15:25 बजे,सिकटा से 15:55 बजे,नरकटियागंज से 16:15 बजे,हरिनगर से 16:45 बजे,बगहां से 17:20 बजे,कप्तानगंज से 19:40 बजे, गोरखपुर 21:05 बजे,बस्ती से 22:15 बजे,मनकापुर से 23:20 बजे दूसरे दिन अयोध्या धाम से 00:35 बजे छूटकर 04:05 बजे गोमतीनगर पहुँचेगी। इसके पश्चात नियमित रूप से 15561/15562 दरभंगा-गोमतीनगर साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन का संचलन 26 जुलाई, 2025 दरभंगा से प्रत्येक शनिवार एवं 27 जुलाई 2025 गोमतीनगर से प्रत्येक रविवार को निम्नवत किया जायेगा। नियमित रूप से, 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत ट्रेन 26 जुलाई, 2025 से प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से 15:00 बजे प्रस्थान कर कमतौल से 15:24 बजे,जनकपुर रोड से 15:42 बजे,सीतामढ़ी से 16:15 बजे,बैरगनिया से 16:40 बजे,घोरासहन से 17:03 बजे, रक्सौल से 17:50 बजे,सिकटा से 18:13 बजे,नरकटियागंज से 19:30 बजे,हरिनगर से 19:49 बजे,बगहां से 20:17 बजे,कप्तानगंज से 22:02 बजे, गोरखपुर 23:25 बजे दूसरे दिन बस्ती से 00:34 बजे,मनकापुर से 01:30 बजे,अयोध्या धाम से 02:35 बजे छूटकर 05:20 बजे गोमतीनगर पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन 27 जुलाई 2025 से प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर से 08:15 बजे प्रस्थान कर अयोध्या धाम से 11:05 बजे, मनकापुर से 12:16 बजे,बस्ती से 13:11 बजे,गोरखपुर से 15:05 बजे,कप्तानगंज से 15:33 बजे,बगहां से 17:52 बजे,हरिनगर से 18:10 बजे,नरकटियागंज से 18:50 बजे,सिकटा से 19:17 बजे,रक्सौल से 19:55 बजे,घोरासहन से 20:42 बजे,बैरगनिया से 21:10 बजे, सीतामढ़ी से 22:05 बजे,जनकपुर रोड से 22:32 बजे,कमतौल से 22:47 बजे छूटकर दूसरे दिन 00:40 बजे दरभंगा पहुँचेगी। इस नॉन ए.सी. अमृत भारत ट्रेन 22 कोचों से चलाई जाएगी जिसमें 12 द्वितीय श्रेणी 3-टियर स्लीपर क्लास, 08 सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे होंगे।