जितिया (जिउतिया) व्रती के अवसर पर प्रधान ने किया फल का वितरण

331

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज / कुशीनगर ।

जितिया व्रत के शुभ अवसर पर विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा भड़सर नरायन के ग्राम प्रधान श्याम देव राजभर तथा सेवा पखवाड़ा के पुनीत अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति ग्राम सभा में जितिया व्रती महिलाओं में फल( केला सेव) का वितरण किया । इस दौरान प्रधान श्याम देव राजभर ने बताया कि मैं विगत कई वर्षों से जितिया व्रत के इस पर्व पर ग्राम सभा में फल वितरण करते रहा हूं और य़ह चौथा वर्ष आज सम्पन्न हुआ, प्रधान ने कहा कि जितिया व्रत विवाहित महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण संतान की सदैव रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि व्रतियों की सेवा व सहयोग करना पुनीत कार्य है और मैं व्रती महिलाओं की सेवा आगे भी करता रहूंगा । इस अवसर शुभम् उपाध्याय , राम नारायण राजभर , महेन्द्र राजभर , रामानंद राजभर , राजेश्वर राजभर , विद्या मास्टर , बब्लू शर्मा , पट्टू सिंह प्रहलाद सिंह , रामबहाल , प्रदुम्मन , प्रसिद्ध , मुनीब, धर्मेंद्र आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे ।