एक दिवसीय जागरूकता शिविर हुआ संपन्न

191

डाक टाइम्स न्यूज समाचार पत्र ब्यूरो कुशीनगर ।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 पाल ने बताया की उ० प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, कुशीनगर द्वारा आज विपणन विकास – सहायता (एस० सी० एस० पी०) योजनान्तर्गत बघौच मोड विकास खण्ड फाजिलनगर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा मा० विधायक विधान सभा क्षेत्र फाजिलनगर, के साथ राजेश राय, ग्राम प्रधान किशुनदास पट्टी, परशुराम सिंह, ग्राम प्रधान गांगी टीकर, राम किशुन आर्य, प्रधान प्रतिनिधि सपहां, विवके सिंह, सभासद फाजिलनगर, कन्हैया शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा व पत्रकार गण उपस्थित रहे,।
आयोजित जागरूकता शिविर में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के लगभग 100 आवेदकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमे ए०के० पाल जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

कुशीनगर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि गण एवं आम जनमानस का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर राजेश गौतम लीड बैंक अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में बैंक से कैसे ऋण मिलता है के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं उपस्थित आम जनमानस को यह आश्वत किया गया कि किसी भी आवेदक को यदि बैंक से ऋण लेने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई होती है तो उसके निवारण हेतु हमसे सम्पर्क किया जा सकता है इसी के साथ श्री राजन शुक्ला, जिला पंचाचत सदस्य एवं मा० विधायक द्वारा अपने सम्बोधन में सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के तहत उद्योगों का चुनाव कर स्वरोजगार स्थापना हेतु विस्तार से बताया गया, इसके साथ ही के०एम० पाण्डेय प्रशासनिक अधिकारी द्वारा स्वरोजगार हेतु ग्रामोद्योगी इकाईयों के स्थापना हेतु आम जनमान को प्रेरित किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एवं पत्रकार मिडिया बन्धु का स्वागत कर धन्यबाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज पाण्डेय मंत्री खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां फाजिलनगर जनपद-कुशीनगर द्वारा करते हुए कार्यकम के समापन की घोषणा की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here