दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने लहराया परचम

207

डाक टाइम्स न्यूज समाचार पत्र ब्यूरो कुशीनगर ।
जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार के बताया कि दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता वि0ख0 फाजिलनगर के ग्राम सेमरा में लवकुश युवा मंडल के अध्यक्ष हरिकेश कुशवाहा के द्वारा अयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार के खेल विधा जैसे कब्बड़ी , रीले रेस , रस्सा-कस्सी, 100 मीटर , 200 मीटर 400 मीटर के दौड़

में प्रतिभागियों ने भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान संघ के मंत्री तथा प्रधान प्रतिनिधि अनिल निर्मल द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण एवम हरी झंडी दिखाकर किया गया। रीले रेस (बालक वर्ग ) में मथिलेश प्रजापति,ऋतिक प्रजापति, अभिनंदन यादव व सिंटू प्रजापति आदि ने जीत हासिल किए। वही दूसरी ओर चल रहे रस्सा -कस्सी प्रतियोगिता में पिंटू प्रजापति की टीम विजेता रही तथा दिव्यांशु यादव की टीम उपविजेता रही है, कबड्डी (बालक वर्ग) में सत्यम की टीम विजेता बनी और कबड्डी (बालिका वर्ग) में ठाकुर सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय की युवतियों की टीम विजेता रही । दूसरे दिवस प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथि अनिल निर्मल द्वारा युवा युवतीयो को प्रमाण पत्र व शील्ड वितरण कर अपने मुख्य अतिथि ने अपने उद्बबोधन में कहा की युवाओं के शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है उन्होंने कहा कि सरकार खेलों इंडिया के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है । इस दौरान कार्यक्रम में , श्रीराम प्रजापति,सोनू प्रजापति, सुजीत प्रसाद, संदीप तिवारी,इरफान अंसारी, दयाशंकर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here