डाक टाइम्स न्यूज समाचार पत्र कप्तानगंज कुशीनगर।
विकास खण्ड कप्तानगंज में दिनाँक 12 जनवरी 2024 को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवानिवृत के उपरांत रिक्त पद पर ग्राम पंचायत अधिकारी तैमूर अंसारी को आज दिनाँक 16 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत कप्तानगंज का प्रभारी बनाए जाने पर विकास खण्ड के ग्राम प्रधान अरविंद चौबे,चन्द्रिका, संतोष कुमार सिंह, प्रेम सागर साहनी,श्याम देव राजभर, कर्मचारी अजय राय, सचिव सत्येन्द्र कुमार सिंह, सचिव विचित्र मणि सिंह, सचिव संतोष कुमार गुप्ता सहित विकास खण्ड के अन्य कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई
सहायक विकास अधिकारी तैमूर अंसारी
व शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत नव नियुक्त प्रभारी एडीओ पंचायत तैमूर अंसारी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे आप सभी अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान करने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्यों का निष्पादन ससमय किया जायेगा और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब को दिया जाएगा।