संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया एकजुट होकर काम करने का संकल्प
Daktimes News खड्डा, कुशीनगर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को कुशीनगर जिले के खड्डा ब्लॉक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से संगठन को लेकर उनके विचार, सुझाव और मंतव्य लिए गए। मुख्य अतिथि जगदीश ठाकोर ने संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य और प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पूरी सक्रियता से काम करने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, सक्रियता और आगामी चुनौतियों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया और संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को मजबूत आधार दिया जा सकता है। बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, पार्टी की गतिविधियों को गति देने तथा आगामी चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधे विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, कांग्रेस नेता धनंजय सिंह पहलवान, डॉक्टर एंटी खान, परशुराम यादव, ओम प्रकाश यादव, संजय पांडेय, केशव गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, रामानंद भारती, छट्टू भारती, राधेश्याम कुशवाहा, वाजिद अली, अजय सहाय, संजय शाही एडवोकेट, बलिराम शर्मा, रविकांत प्रजापति सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।