डाक टाइम्स कप्तानगंज संवाददाता। शनिवार को स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में विज्ञान एवं गृह विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश यादव के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों और व्यंजनों ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को खासा प्रभावित किया। विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत छात्र ऋषि केश शर्मा द्वारा निर्मित बायोगैस मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इस मॉडल के सफल प्रदर्शन ने न केवल आगंतुकों को प्रभावित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं वैकल्पिक ऊर्जा के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया। उनके इस नवाचारी प्रयास की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं गृह विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने विविध स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन प्रस्तुत कर अपनी पाक कला का उत्कृष्ट परिचय दिया। छात्राओं की रचनात्मकता और सृजनात्मक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया, जिस पर अतिथियों ने उन्हें आशीर्वाद व प्रोत्साहन प्रदान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्त रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विपुल खेतान, संतोष जायसवाल, वैजनाथ गुप्त, डॉ. आरपी यादव, आयुष चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. विदेशी भारती, विजय श्रीवास्तव, डॉ. एसआर सहित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण श्रीरामण गुप्त, वीरेन्द्र चौबे, योगेंद्र नाथ पांडेय, श्रीमती मनोरमा सिंह, कंचन पांडेय, दीपा पांडेय, सुमन शर्मा, अश्वनी साहनी, शोभा यादव, सकीना खातून एवं राधिका मद्धेशिया ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।गृह विज्ञान प्रदर्शनी में खुशबू, तान्या, सोनाली, रूपा, सिमरन, मनीष रौनियार, आस्था, दिव्या, प्रीति, मोबस्सरा, संजना, शीतल, परी, जानवी, फलक, सोनम, अनन्या, वंदना, नंदनी, रागिनी, गुंजा, रंगोली सैनी, मुकेश यादव एवं राज अग्रहरी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





