जेपी फार्मेसी कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 311 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

61

डाक टाइम्स न्यूज। कप्तानगंज स्थित जेपी फार्मेसी कॉलेज में सामाजिक सरोकारों की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत करते हुए एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी पहल में विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ विनय प्रकाश गौड़ (विधायक, रामकोला विधानसभा), डिप्टी सीएमओ कुशीनगर डॉ. रामदास कुशवाहा तथा सीएचसी प्रभारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने परिसर में पौधारोपण कर स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी दिया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 311 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 205 विद्यार्थी शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य जांच, परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. चंदन कुमार गौड़ ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर सेवा भावना और आत्मविश्वास को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि फार्मेसी के विद्यार्थी भविष्य के कुशल फार्मासिस्ट होते हैं, जिनका संपूर्ण जीवन रोगियों की सेवा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समर्पित होता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाते हैं। शिविर के सफल संचालन में डी.फार्मा के विद्यार्थियों— आशुतोष मिश्रा, फरदीन अहमद, प्रिया जायसवाल, स्मिता सिंह, शिवम यादव, धनंजय गौड़, शादाब आलम, लक्ष्मी यादव, अनुराग मौर्य, नन्हें कुमार, मन्नू चौहान, रवीन्द्र यादव, देवा विश्वकर्मा सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जेपी शिक्षण समूह के चेयरमैन श्री रामप्रसाद विश्वम्भर प्रसाद, रामदरश शर्मा, प्रेम नारायण पांडेय, जयराज सिंह, मुस्ताक अहमद, सुरेंद्र गौड़, दिलीप साहनी, प्रमोद वर्मा, डॉ. आसीफ अंसारी, रोहित कुशवाहा, अभिषेक कुमार, गौतम सिंह, दिवाकर गौड़, हरिप्रिय पाठक, सगीर अहमद, आजाद प्रसाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यह स्वास्थ्य शिविर न केवल एक शैक्षणिक पहल रहा, बल्कि समाज के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता और सेवा-भावना का सशक्त उदाहरण भी बना।