सघन रेलवे टिकट जाँच अभियान में 105 बिना टिकट पकड़े गये, वसूले गए अठाईस हजार पांच सौ पचहत्तर रूपये का जुर्माना

252

Daktimes News : मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में दिनाँक 18 अगस्त,2025 सोमवार को सीवान-थावे-छपरा कचहरी रेल खण्ड स्टेशन को आधार बनाकर इस खण्ड पर पड़ने वाले स्टेशनों थावे,तमकुही रोड, दिघवादुबौली, मशरख एवं छपरा कचहरी की सीमाओं को सील करके सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थावे-नकहां जंगल रेल खण्ड पर चलने वाली डेमू गाड़ी सं-75105, गोरखपुर कैन्ट-सीवान रेल खण्ड पर चलने वाली सवारी गाड़ी सं-55036, थावे-छपरा कचहरी रेल खण्ड पर चलने वाली सवारी गाड़ी 55109 एवं 551015 सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन  टिकट चेकिंग की गई है। इस टिकट जांच अभियान टीम में मंडल वाणिज्य निरीक्षक, सीवान श्री प्रणव प्रभाकर, मंडल वाणिज्य निरीक्षक/थावे श्री विशाल कुमार सिंह के साथ टिकट जाँच दल में मुख्य टिकट निरीक्षक/ थावे एवं सीवान समेत 05 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 105 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 28575 (अठाईस हजार पांच सौ पचहत्तर रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया । उक्त सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्वच्छता एवं रेल नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

विज्ञापन