डाक टाइम्स न्यूज ख़बर का असर:- खड्डा में यूरिया को ऊँचे दामों मेें बेचने सहित अन्य अनियमितताओं का जांच करने पहुंचे अपर जिला सहकारी अधिकारी (खाद्य), मचा हड़कंप

254

Daktimes News Khadda Kushinagar: कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील अंतर्गत सहकारी साधन समिति खड्डा कलां कार्यालय के सचिव द्वारा किसानों को 280 से 350 रुपए बोरी यूरिया बेची जा रही थी जिसका प्रकाशन डाक टाइम्स न्यूज़ ने किया था उपरोक्त मामले का संज्ञान उच्च अधिकारियों द्वारा लिया गया, जिसमें अपर जिला सहकारी अधिकारी (खाद्य) को जांच अधिकारी नामित कर जांच हेतु खड्डा तहसील के सामने स्थित सहकारी संघ लिमिटेड (यूरिया वितरण केंद्र) पर जांच करने भेजा गया। आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को अपर जिला सहकारी अधिकारी ने उपरोक्त केंद्र पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया जा रहा है, अब देखिए जांच में क्या कुछ गुण दोष पाया जाता है, क्या कुछ अनियमितता पाई जाती है, यूरिया खाद्य स्टॉक, रजिस्टर संबंधी दस्तावेजों के जांचों में क्या कुछ लापरवाही पाई जा रही है। खबर पर अपडेट आगे भी जारी है।

विज्ञापन