डीएम कुशीनगर ने पांच उप जिला अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट का किया स्थानांतरण, सूची देखें

588
Daktimes News Kushinagar: कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद कुशीनगर में तैनात पांच उप जिला मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी का जनहित एवं कार्यहित में उनके कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करते हुए उनका स्थानांतरण किया है है। जिसमें आशुतोष कुमार उप जिला मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कसया से नवीन तैनाती उप जिलाधिकारी न्यायिक कसया सहित अतिरिक्त प्रभार परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण कुशीनगर, सर्वेश सिंह गौर उप जिलाधिकारी न्यायिक तमकुहीराज अतिरिक्त प्रभार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कुशीनगर , रामवीर सिंह उप जिलाधिकारी न्यायिक कसया से उप जिला मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी खड्डा, संतराज डिप्टी कलेक्टर कुशीनगर से नवीन तैनाती उप जिला मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कसया, मोहम्मद जफर उप जिला मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी खड्डा से नवीन तैनाती उप जिलाधिकारी न्यायिक हाटा सहित अतिरिक्त प्रभार प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट कुशीनगर स्थानांतरण किया गया है। जिलाधिकारी कुशीनगर ने उपरोक्त स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया।