डाक टाइम्स न्यूज ब्यूरो कुशीनगर ।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कल देर सायं सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। नवंबर माह में विकास कार्यों के अंतर्गत जनपद को 6 th रैंक प्राप्त हुई है। डीएम ने A+, और A रैंकिंग प्राप्त करने वाले विभागाध्यक्षों के कार्यों की सराहना की साथ ही जिन विभागों की रैंकिंग B, C एवं E थी, उन्हे निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण काम कराते हुए लक्ष्य प्राप्त करने के साथ साथ ग्रेडिंग एवं रैंकिंग सुधारने के निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन से जुड़ी जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं एवं परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। नवंबर माह में जनपद कुशीनगर की रैंकिंग विकास कार्यों में सम्मिलित रूप से छठी रही है, इसलिए सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें कि किसी अधिकारी की शिथिलता या लापरवाही से जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं हों। पूरी तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठ होकर काम करने की आवश्यकता है। जिन विभागों का लक्ष्य दिसंबर में निर्धारित है या जो आवेदन आपके विभागीय पोर्टल पर आवेदकों के लंबित उन्हे शीघ्र समयांतर्गत निस्तारित करे जिससे कि रैंक और अधिक बेहतर हो सकें। उन्होंने कहा कि नवंबर माह की रैंकिंग के अंतर्गत राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, निर्माण कार्य सीएमआईएस, डे एनआरएलएम बैंक लिंकेज के अंतर्गत *बी* रेटिंग तथा मध्याह्नं भोजन एवं छात्रों की उपस्थिति बेसिक शिक्षा विभाग, सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग, नई सड़कों के निर्माण लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सी ग्रेड की रेटिंग, राज्य पर्यटन योजना के अंतर्गत डी ग्रेड की रेटिंग प्राप्त हुई है। इसके अलावा फैमिली आईडी (नियोजन ), कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत इ रैंक प्राप्त हुई। उन्होंने जिला विकास अधिकारी एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी को शीघ्र लक्ष्य की प्राप्ति करने के निर्देश दिए। जनपद में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु कैंपों में ही जिलाधिकारी ने फैमिली बनाने के निर्देश दिए। कहा कि आयोजित कैंपों को मल्टी परपस उद्देश्यों के उपयोग करें। अधिक से अधिक योजनाओं से लोगों को संतृप्त किया जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आए आवेदनों को बीडीओ और एसडीएम की सहायता से शीघ्र निस्तारित कराए। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को फैमिली आईडी बनाने तथा उसके बनाने से आम जनमानस को होने वाले लाभ के बारे में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत बिलों के सुधार के लंबित मामलों की जानकारी संबंधित अधिकारी से ली गई। उन्होंने बीएसए को कहा कि कायाकल्प के अलावा विद्यालयों के सौंदर्यीकरण हेतु अन्य अनुरक्षण हेतु विभागीय बजट का इस्तेमाल करें तथा जिन विद्यालयों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम बीईओ स्वयं जाकर निरीक्षण करें तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्यवाही भी करें। डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई संपन्न जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की गई। बैठक दौरान प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वर्षा काल 2025- 26 हेतु वृक्षारोपण स्थल की कार्यवाही, 2024 वर्षा काल में आरोपित किए गए पौधों की जीवितता प्रतिशत रिपोर्ट, उनकी सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग, आयरन ट्री गार्ड, बंबू ट्री गार्ड, वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत रोपित किए गए पौधों, बनाए गए स्मृति वनों, आयुष वनों, मित्र वन, कुश वन आदि की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण स्थलों की जियो टैगिंग शत प्रतिशत हो जानी चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित न हों, सभी अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, डीएफओ श्री वरुण , जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, डीईएसटीओ श्रवण कुमार सिंह, संदीप , जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविंद्र, डीसी मनरेगा राकेश, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, डीसी एनआरएलएम, डीपीओ विनय कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, ए आर कॉपरेटिव नीरज गौड़, बीएसए राम जियावन मौर्य, सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।





