डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज ।
कप्तानगंज में स्थित जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा नाजिया खातून, निधि प्रजापति, पायल वर्मा, काजल गुप्ता, अर्पिता एवं शिखा ने दीप स्तुति प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किया। तत्पश्चात विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत कुल गीत विज्ञान गीत सहित अनेक
मनोहरी कार्यक्रमों से दर्शक दीर्घा को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है आज के बाल वैज्ञानिक अपने परिश्रम एवं मेधा के बल पर कल के महान वैज्ञानिक साबित होंगे। पर्यावरणविद् डॉक्टर धनंजय मणि त्रिपाठी सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानवर्धन गोविंदराव सहित अनेक विद्वानों ने कार्यक्रम को संबोधित कर बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विज्ञान के ही बल से आज समाज एवं देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है विज्ञान से ही एक सुनहरे राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल देकर के सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विशंभर प्रसाद बीड़ी यादव वेदव्यास सिंह रोशन गोविंद राव अजय खेतान आनंद मिश्रा रामगोपाल गुप्ता वीरेंद्र पांडेय अदालत प्रसाद पारस नाथ पांडेय आजाद प्रसाद गया प्रसाद यादव वशिष्ठ नारायण शुक्ला डॉ चंदन कुमार गोंड राम दरस शर्मा प्रेम नारायण पांडेय सगीर अहमद रणजीत सिंह रंतिदेव सिंह सहित अनेक गणमान्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।





