डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र ब्यूरो कुशीनगर।
आज दिनांक 30.07.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा जिले के कसया में स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहाँ की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। श्री त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम में रह रहे व्यक्तियों से बात कर उनके बारे में जाना व उनकी समस्याओं को सुना व समझा। वृद्धाश्रम की प्रबन्धक रज्जू राजा ने वृद्धाश्रम में रह रहे व्यक्तियों के बारे में विस्तार से बताया। अपर जिला जज / सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों से कहा कि उनको राज्य सरकार के द्वारा दिये जा रहे वृद्धा पेशन का लाभ लेना चाहिये। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के लेखाकार विकास राज श्रीवास्तव, स्टोरकीपर सुजीत कुमार दास, केयर टेकर मनोज पाण्डेय, रूचि व रामा प्रजापति व अन्य तथा स्थायी लोक अदालत की सदस्य श्रीमती गीता त्रिपाठी, लीगल एड डिफेन्स काउँन्सिल के चीफ श्री नरेन्द्र कुमार मिश्र, डिप्टी श्री प्रवीण कुमार दूबे, असिस्टेंट श्रीमती कमर जहाँ, श्री राकेश मिश्र, डी०ई०ओ० श्री विजय कुमार मिश्र व मारकण्डेय यादव उपस्थित रहे।





