नाबालिग 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

127

डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र ब्यूरो कुशीनगर।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द भट्ट के नेतृत्व में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.07.2024 को थाना रामकोला पुलिस टीम द्वारा परोरहा नहर से 100 मीटर आगे कप्तानगंज वाले रोड के पास से मु0अ0सं0 297/2024 धारा 65(2) /115(2)/351(2) /137(2) /137(2) बी0एन0एस0 व 5एम /6 पाक्सो एक्ट थाना रामकोला जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित प्रकाश मे आये अभियुक्त प्रमोद साहनी पुत्र ज्ञान साहनी साकिन कुर्मी पट्टी मिश्रौली टोला थाना नेबुआ नौरगिंया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के एक ग्राम में दिनांक 12/13.7.2024 की रात्रि को एक 8 वर्षीय की नाबालिग लड़की के साथ गन्ने के खेत मे एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म की घटना को अन्जाम दिया गया था। जो अपने ही गांव मे बगल मे शादी में गयी थी जहां से अज्ञात अभियुक्त द्वारा उसे बहला फुसलाकर 20 रूपये देकर टाफी देने का लालच देकर गन्ने के खेत मे मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अन्जाम दिया गया था। जिसके संबध मे पिडिता की मां के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही थी। उस व्यक्ति की शिनाख्त शादी मे बने एक वीडियो के माध्यम से हुई जो बिना निमंत्रण के उस शादी मे गया हुआ था। जिसके द्वारा उक्त नाबालिग बालिका के साथ बहला फुसलाकर ले जाकर गन्ने के खेत मे दुष्कर्म किया गया था। उक्त प्रकाश मे आये अभियुक्त प्रमोद साहनी पुत्र ज्ञान साहनी साकिन कुर्मी पट्टी मिश्रौली टोला थाना नेबुआ नौरगिंया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 28 वर्ष की शिनाख्त व तस्दीक नाबालिग बालिका के द्वारा भी किया जा चुका है। अभियुक्त उपरोक्त को आज दिनांक 22.07.2024 को थाना रामकोला क्षेत्र के परोरहा नहर पुलिया के 100 मीटर आगे कप्तानगंज वाले रोड से गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

प्र0नि0 विनय सिंह, नि0 मनोज पंत प्रभारी साइबर थाना, व0उ0नि0 सुभाषचन्द श्रीवत्स, स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 आलोक कुमार आदि पुलिस कर्मी की टीम ने गिरफ्तार किया।