कप्तानगंज : गोंडवाना की महारानी दुर्गावती का 860 वां बलिदान दिवस मनाया गया

166

डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र कप्तानगंज-कुशीनगर।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जे पी इंटरमीडिएट कॉलेज कप्तानगंज के सभागार में गोंडवाना की आन बान शान महारानी दुर्गावती का 860 वां बलिदान दिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान सभा रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष खदेरू प्रसाद गोंड एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जनपद शाखा कुशीनगर के वरिष्ठ जिला संरक्षक एवं जे पी इण्टर कालेज कप्तानगंज के प्रबंधक श्रीराम प्रसाद गोंड रहे। सर्व प्रथम संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा महारानी दुर्गावती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा किगोंडवाना की वीर साम्राज्ञी जिसने अपने पराक्रम, शौर्य और साहस का परिचय देते हुए मुगलों से संघर्ष करते हुए गोंड साम्राज्य के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी ऐसी वीरांगना महारानी दुर्गावती जी को सदैव याद किया जाएगा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद गोंड ने कहा कि आज हम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, हमारे पूर्वजों ने भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाने के लिए हजारों कुर्बानियां दी, जिसमें महारानी दुर्गावती जी का बलिदान सदैव अमर रहेगा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष खदेरू प्रसाद गोंड ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता सेनानी के रूप में गोंडवाना की वीर साम्राज्ञी महारानी दुर्गावती जी का बलिदान स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिग्विजयनाथ गोंड ने महारानी दुर्गावती  जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युग में इनके जैसा ना कोई वीरांगना पैदा हुई है और ना भविष्य में पैदा होंगी, इनके शौर्य, पराक्रम, साहस को शत शत नमन करते हैं। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संरक्षरक श्रीराम प्रसाद गोंड ने कहा कि आज के युग में अपने समाज को ऐसी वीरांगनाओं की जरूरत है, तभी जाकर हमारी संस्कृति, सभ्यता और समाज सुरक्षित रह पाएगा। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश विधि सलाहकार ब्रजनारायण प्रसाद गोंड चंदन कुमार गोंड, गोरख प्रसाद गोंड, मनोज कुमार गोंड,रवींद्र कुमार गोंड, सुरेंद्र कुमार गोंड आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंगद कुमार गोंड , संतोष कुमार गोंड रामायण प्रसाद गोंड, सूरज गोंड, जितेंद्र कुमार गोंड,संदीप कुमार, छोटेलाल गोंड, मुकेश गोंड,आदि उपस्थित रहे।