डाक टाइम्स समाचार पत्र ब्यूरो कुशीनगर।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज दिनांक 20.10.2023 को पूर्वाह्न कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के उपस्थिति पंजिका का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 18 अधिकारी / कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर द्वारा विकास भवन स्थित कार्यालयों के निरीक्षण में 19 अधिकारी / कर्मचारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0). कुशीनगर के निरीक्षण में ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय में 05 अधिकारी / कर्मचारी, बी०एस०ए० कार्यालय में 13 अधिकारी / कर्मचारी, बी०एस०ए० (वित्त) कार्यालय में 05 अधिकारी / कर्मचारी, डी०आई०ओ०एस० कार्यालय में 06 अधिकारी / कर्मचारी, एस०सी० व्यापार कर कार्यालय में 09 अधिकारी / कर्मचारी, डी०सी० व्यापार कर कार्यालय में 07 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पडरौना द्वारा जिला पंचायत कार्यालय के उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में 13 कर्मचारी, उप जिलाधिकारी हाटा के निरीक्षण में वि०ख० हाटा में 12 कर्मचारी, न०पा०प० हाटा में 05 कर्मचारी, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज के निरीक्षण में वि०ख०-कप्तानगंज में 05 कर्मचारी, न0पं0-कप्तानगंज में 02 कर्मचारी, सामु०स्वा०केन्द्र कप्तानगंज में 03 कर्मचारी, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज के निरीक्षण में वि०ख० तमकुहीराज में 04 कर्मचारी, न०प० तमकुहीराज में 06 कर्मचारी, उप जिलाधिकारी खड्डा के निरीक्षण में न०प० खड्डा में 03 कर्मचारी, वि०ख० खड्डा में 07 कर्मचारी, उप जिलाधिकारी पडरौना के निरीक्षण में वि०ख० पडरौना में 17 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।उपरोक्तानुसार निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये कुल 159 अधिकारियों / कर्मचारियों से 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।





