संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन, अरविन्द राजभर ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

Daktimes News कप्तानगंज/कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र रामकोला-335 एवं कप्तानगंज स्थित गोल्डन हिल्स लॉन में संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविन्द राजभर ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, संगठन के विस्तार तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अरविन्द राजभर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी रणनीति के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रमोद वर्मा, जिला अध्यक्ष गुड्डू राजभर, जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह पटेल, पूर्व विधायक एवं रामकोला विधानसभा प्रत्याशी रामानंद बौद्ध, सुकरौली की ब्लॉक प्रमुख एवं रामकोला विधानसभा प्रत्याशी रंजना पासवान, रामकोला विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश महासचिव तथा प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि/रामकोला विधानसभा चुनाव कोऑर्डिनेटर रंजीत कनौजिया, प्रदीप राव, राकेश राजभर, चंदन, राकेश, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।