पनियहवा में पवन दूबे के निःशुल्क हेल्थ कैंप में 1207 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया

विज्ञापन

डाक टाइम्स न्यूज खड्डा, कुशीनगर। विधानसभा खड्डा क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत अंतर्गत पनियहवा में समाजवादी पार्टी के नेता एवं जनसेवक पवन दूबे के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया।शिविर में नरकहवा, मलहिया, दरगौली, रामनगर, रामपुर जंगल, अहिरौली, बोधी छपरा समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। गोरखपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल से आए कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स एवं जनरल फिजिशियन विशेषज्ञों की देखरेख में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 1207 लोगों ने पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। चिकित्सकों ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करते हुए आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय सलाह दी। हेल्थ कैंप का उद्घाटन विधानसभा खड्डा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता ने किया। इस दौरान जनसेवक पवन दूबे की ओर से शिविर में आए लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग एवं असमर्थ लोगों को शिविर तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए पवन दूबे की ओर से आसपास के गांवों से निःशुल्क बस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस व्यवस्था की लोगों ने सराहना की। आयोजक पवन दूबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना इस पहल का उद्देश्य है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह एवं उपचार के लिए दूर न जाना पड़े। शिविर में प्रमुख रूप से उमेश जायसवाल, सुभाष जायसवाल, इंद्रेश निषाद, ओमप्रकाश निषाद, मुन्ना जायसवाल, अवधेश निषाद, इद्रीश अली, भूलन निषाद, हीरा यादव, राजेश यादव, राधेश्याम शर्मा, राजकुमार शर्मा, रूपई चौहान, लालजी गोंड, भेलू चौहान, राधेश्याम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।