सांसद विजय दूबे ने गरीब व असहाय लोगों में किया छाता व का घरौनी वितरण

156

Daktimes News Kushinagar: कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत मथौली में मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने गरीब व असहाय लोगों में छाता वितरण व घरौनी वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 4 पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर में स्थित कंपोजिट विघालय परिसर मे किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सामाजिक कार्यों में समर्पण और लोकसेवा की भावना यहां के लोगों में हमेशा से ही रहता है और निरंतर सामाजिक कार्य का आयोजन होता है। सांसद ने कहा कि आज के समय महिलाएं समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है और अपने परिवार को चला रही है। विशिष्ट अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है। जिससे लोगों का विकास हो रहा है और सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंच रहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि सरकार की सभी योजनाए नागरिकों को मिले इसके लिए मैं हमेशा से संघर्षरत रहता हूं और नागरिकों की सेवा ही मेरा परम कर्तव्य है क्योंकि ये मेरा भी परिवार है। इस अवसर पर ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, वरिष्ठ लिपिक हरेराम, चंद्र प्रकाश चमन,सभासद प्रिंस जायसवाल,प्रिंस मद्धेशिया,रविंद्र सैनी,महेंद्र यादव,अनिल शर्मा,प्रिंस गोंड, बसंत साहनी, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।