Daktimes News: अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 12537/12538 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस का कप्तानगंज स्टेशन पर तथा गाड़ी सं-15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को सिसवां बाजार स्टेशन पर 02 मिनट का स्थाई ठहराव प्रदान किया गया है। परिणामस्वरूप गाड़ी संख्या 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं बापूधाम एक्सप्रेस 04सितम्बर,2025 से कप्तानगंज स्टेशन पर 00:48 बजे पहुँचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 00:50 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी यात्री में गाड़ी संख्या 12538 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस 03 सितम्बर,2025 से कप्तानगंज स्टेशन पर 12:38 बजे पहुँचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 12:40 बजे प्रस्थान करेंगी। इसी प्रकार गाड़ी सं-15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 03 सितम्बर,2025 से सिसवां बाजार स्टेशन पर 01:45 बजे पहुंचकर 02 मिनट का स्थाई ठहराव लेकर 01:47 बजे प्रस्थान करेगी ।
Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज स्टेशन पर बापूधाम एक्सप्रेस व सिसवां बाजार स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस...















































