अधिवक्ताओं को मिली नई सुविधा, सांसद निधि से बना अधिवक्ता भवन

Daktimes News Kaptanganj Kushinagar: कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज तहसील परिसर में दिनाँक 25 अगस्त 2025 दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील कप्तानगंज के नए अधिवक्ता भवन का लोकार्पण सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे द्वारा किया गया। यह भवन सांसद निधि योजनांतर्गत (वित्तीय वर्ष 2023-24) लगभग 15 लाख रूपये से बना है। अपने संबोधन में सांसद विजय दूबे ने कहा कि सबसे बुद्धजीवियों में अधिवक्ता समाज निर्बल और गरीब लोगों की आवाज उठाने का काम करता है। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। यह भवन न्यायपालिका और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र के विधिक ढांचे को और सशक्त बनाएगा। नए भवन से अधिवक्ताओं सहित अधिकारियों को सुविधा मिलेगी। सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के  लिए नए नियम बना रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा कुशीनगर का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प और ध्येय है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम कुशीनगर के उज्ज्वल भविष्य और विकास के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर हैं। विधायक विनय प्रकाश गोड ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य धारा प्रवाह की तरह अग्रसर हो रहा है। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मिर्जा एकतेदार हुसैन और महामंत्री उमेश दुबे ने सांसद सहित अन्य अतिथियों का आदर व सम्मान किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय खेतान, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, भाजपा नेता राधेश्याम पासवान,अधिवक्ता गण में उदयभान, आशुतोष कुमार, मनोज कुमार राय, सतीश चंद्र गौड़ ब्रह्मानंद प्रसाद, लालमन सिंह, अभिनेंद्र प्रताप सिंह राजन पांडे, गोविंद कुमार, रामप्रताप सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, दीनानाथ शर्मा, देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, संजय कुमार पांडे, अमरनाथ शर्मा शैलेश प्रताप सिंह परमहंस कुमार जयप्रकाश पांडे सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

डाक टाइम्स न्यूज़ में विज्ञापन प्रकाशन कराने के लिए संपर्क करें। Mo. 8738865327, 9793527215

विज्ञापन