अप्रेंटिस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा 117 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

82

डाक टाइम्स न्यूज ब्यूरो कुशीनगर ।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना कुशीनगर में आज एक दिवसीय अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया जिसमे न्यू हालैण्ड, जे०बी०एम०, न्यू लाईट, लार्स मेडिकेयर, एस०पी०एम० कैन्टेक आटोमोबाइल आदि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदो हेतु 290 प्रतिभागी अभ्यर्थियों में से 117 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। उक्त अप्रेन्टिस मेलें में आलोक कुमार मौर्य प्रधानाचार्य, पारसनाथ प्रसाद – अप्रेन्टिस प्रभारी (कार्यदेशक), विरेन्द्र कुमार कार्यदेशक, बृजेश कुमार कार्यदेशक, पियुष्कान्त सिंह कार्यदेशक, वी०एन०गुप्ता-अनुदेशक, राजेश कुमार अनु०, अमित कुमार मौर्य अनु० आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।