डाक टाइम्स न्यूज समाचार पत्र कप्तानगंज : अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होने पर आज तहसील कप्तानगंज के गाँव, नगर तथा कस्बों में भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा रामलीला स्थल से प्रारंभ होकर सम्मे स्थान होते हुए शेखपुरवा, भलुही, बोदरवार सहित पूरे क्षेत्र, नगर, कस्बा में भ्रमण कर जय जय श्रीराम का जय घोष लगाते हुए गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई और पूरा क्षेत्र राममय हो
गया। ग्रामसभा सुधियानि के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता द्वारा श्री भूतेश्वर नाथ मंदिर में अखंड कीर्तन किया गया। इस उपलक्ष्य में युवाओं द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। जुलूस में विधायक विनय प्रकाश गौड़, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र गौड, सुरेंद्र गौड़ ,प्रधान राजकमल मद्देशिया, प्रेम सागर साहनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खभराभार के नेतृत्व में भी अखंड हरि कीर्तन किया गया। ग्राम सभा बरवा खास में प्रधान राम प्रसिद्ध द्वारा माँ काली मंदिर में अखंड कीर्तन का
आयोजन किया गया। इसी तरह प्रधान बोदरवार राज कमल मद्धेशिया के नेतृत्व में राम भक्तों द्वारा गाजे बाजे के साथ जय श्री राम जय घोष करते हुए शोभायात्रा निकाला। जयघोषों से पूरा वातावरण राममय हो गया। तो वहीं मां कुलकुला देवी स्थान पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला, ग्राम प्रधान भड़सर नरायन श्याम देव राजभर तथा सिसवा शुक्ल के प्रधान शिववर्धन सिंह की देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्री राम शोभायात्रा में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड , अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री मोनू कन्नौजिया, , सेक्टर संयोजक टी एन गुप्ता,महिला मण्डल अध्यक्ष सलोनी ,अर्जुन वर्मा,राघवेंद्र सिंह , सतीश गुप्ता ,महेंद्र यादव व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।