राहुल गांधी पर FIR के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, कुशीनगर में गूंजा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सुभाष चौक से गांधी प्रतिमा तक निकला विरोध मार्च, जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा ‘राधे’ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दर्ज कराया विरोध

Daktimes News पडरौना (कुशीनगर)। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार शाम कुशीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर के तत्वावधान में सुभाष चौक से गांधी प्रतिमा कठकुइया मोड़ तक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा ‘राधे’ के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस के मुताबिक यह विरोध उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संदर्भ में हुई घटना के बाद दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने पर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मार्च के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी असहमति दर्ज कराते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। 

‘कानून के अनुपालन की मांग करने पर नेता प्रतिपक्ष पर मुकदमा क्यों?’

मार्च के समापन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को सामाजिक समरसता और समानता का अधिकार देता है। कांग्रेस अध्यक्ष से जुड़े प्रकरण में विधि सम्मत कार्रवाई की मांग करना नेता प्रतिपक्ष का लोकतांत्रिक दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून के अनुपालन की बात उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष पर ही मुकदमा दर्ज किया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले का वैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

‘न्याय और समानता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद जहिरूद्दीन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्याय और समानता की आवाज उठाने वाले विपक्ष के शीर्ष नेता के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई किसी भी दृष्टि से न्यायसंगत नहीं है।
कांग्रेस नेता धनंजय पहलवान ने कहा कि जनहित और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि दबाव की राजनीति का जवाब कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी।
वहीं जिला मीडिया प्रभारी देशदीपक मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में न्याय की वाजिब मांग को मुकदमों के जरिए दबाना स्वस्थ शासन व्यवस्था का संकेत नहीं है। प्रशासन को राजनीतिक दबाव से परे होकर सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले मूल तत्वों पर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।

सड़क से उठी आवाज, बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसजन

विरोध मार्च में लालचंद प्रसाद, बृजेश जायसवाल, स्वामीनाथ यादव, सोहराब, पिन्टू, आफताब आलम मिंटू, मुस्लिम अंसारी, आफताब, अब्दुल हमीद, मुर्तजा अली, आर्यन, वारिस अली, शेर अली, छोटेलाल भारती, अविनाश गोंड, संजय कुमार, विनय यादव, जितेन्द्र यादव, उपेंद्र कुशवाहा, कुंदन खरवार, अंकित शर्मा, मधूसुदन कुशवाहा, अब्दुर रहीम, अंकित विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, जाहिद अली कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक समरसता और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।























Oplus_131072