डाक टाइम्स न्यूज। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार वाया कप्तानगंज ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन कटिहार से 01 अप्रैल से 27 मई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा अमृतसर से 03 अप्रैल से 29 मई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 27 मई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से 21.00 बजे प्रस्थान कर पूर्णिया से 21.32 बजे, अररिया कोर्ट से 22.17 बजे, फारबिसगंज से 23.20 बजे, दूसरे दिन ललितग्राम से 00.15 बजे, राघोपुर से 00.37 बजे, सरायगढ़ से 00.47 बजे, निर्मली से 01.10 बजे, झंझारपुर से 01.42 बजे, सकरी से 02.08 बजे, शिशो से 02.50 बजे, जनकपुर रोड से 03.42 बजे, सीतामढ़ी से 04.07 बजे, रक्सौल से 05.20 बजे, नरकटियागंज से 06.35 बजे, कप्तानगंज से 10.00 बजे, गोरखपुर से 11.10 बजे, बस्ती से 12.35 बजे, गोंडा से 14.10 बजे, सीतापुर जं. से 19.45 बजे, शाहजहाँपुर से 22.09 बजे, बरेली से 23.10 बजे, तीसरे दिन मुरादाबाद से 00.33 बजे, लक्सर से 02.10 बजे, रूड़की से 02.32 बजे, सहारनपुर से 04.05 बजे, अम्बाला कैंट से 05.25 बजे, राजपुरा से 05.46 बजे, ढंडारी कलां से 06.55 बजे, जलंधर सिटी से 07.10 बजे तथा ब्यास से 08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.45 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 अप्रैल से 29 मई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से 13.25 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 13.57 बजे, जलंधर सिटी से 14.35 बजे, ढंडारी कलां से 15.55 बजे, राजपुरा से 16.44 बजे, अम्बाला कैंट से 17.35 बजे, सहारनपुर से 19.08 बजे, रूड़की से 19.45 बजे, लक्सर से 20.10 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.09 बजे, दूसरे दिन शाहजहाँपुर से 00.21 बजे, सीतापुर जं. से 02.15 बजे, गोंडा से 05.30 बजे, बस्ती से 06.50 बजे, गोरखपुर से 08.30 बजे, कप्तानगंज से 09.40 बजे, नरकटियागंज से 12.45 बजे, रक्सौल से 13.40 बजे, सीतामढ़ी से 14.57 बजे, जनकपुर रोड से 15.22 बजे, शिशो से 16.55 बजे, सकरी से 17.45 बजे, झंझारपुर से 18.17 बजे, निर्मली से 18.47 बजे, सरायगढ़ से 19.10 बजे, राघोपुर से 19.22 बजे, ललितग्राम से 20.05 बजे, फारबिसगंज से 21.15 बजे, अररिया कोर्ट से 21.47 बजे तथा पूर्णिया से 22.32 बजे छूटकर कटिहार 23.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, शयनयान श्रेणी के 05, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे। उपरोक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी द्वारा सूचित किया गया है।





