कम संतान सुखी इंसान परिवार नियोजन जागरूकता हेतु सारथी वाहनों को किया गया रवाना

115

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज कुशीनगर।

जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए सारथी वाहन को प्रचार प्रसार करने के लिए निकाला गया है। यह वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज से कम संतान सुखी इंसान परिवार नियोजन जागरूकता हेतु डा.परवेज आलम, डा.शशिभूषण सिंह, डा. गोपाल मद्धेशिया ने तीन सारथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। य़ह प्रचार प्रसार  वाहन महिला व पुरुष को नसबंदी से परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूकता करेगा। इस सारथी वाहन के माध्यम से बताया कि परिवार नियोजन हेतु,वाहनों के माध्यम से महिला पुरुष के नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए वृहद प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इस दौरान डा.परवेज आलम, महेन्द्र उपाध्याय नीरज गुप्ता, राजेश पारनोल,सुरेन्द्र कुमार, मिथिलेश पाल, दुर्गेश दिक्षित, संदीप गौड़ आदि उपस्थित रहे।