Daktimes News Khadda Kushinagar: दिनांक 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को नगर पंचायत खड्डा के गला मंडी में व्यापार मंडल खड्डा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय रहे। इस कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के प्रबुद्ध जन, राजनीतिज्ञ, कवि, पत्रकार गण, व्यापारी, वरिष्ठ सम्मानित नागरिक एवं अपने कार्य कौशल और विभिन्न क्षेत्रों और सरकारी विभागों में सेवा दे रहे चयनित बच्चों सहित उनके अभिभावक गणों को विधायक विवेकानन्द पांडेय व व्यापार मंडल खड्डा के पदाधिकारी द्वारा सम्मान पत्र व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन नगर के वरिष्ठ सम्मानित नागरिक अभिषेक शाही द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक दीपलाल भारती रहे। इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना खड्डा हर्षवर्धन सिंह सहित पूरी पुलिस टीम को शांतिपूर्ण होली और रमजान पर्व सम्पन्न कराने हेतु बधाई और धन्यवाद ज्ञापित व सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक विवेकानन्द पांडे ने होली मिलन समारोह” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का एक नया उजाला लेकर आएं। ईश्वर से कामना है कि रंगोत्सव का त्यौहार आपके जीवन में खुशियों के नये द्वार खोलें। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीलेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम अवध मद्धेशिया व्यापार मंडल युवा जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल , पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिरुद्ध गुप्ता, भाजपा नेता आलोक तिवारी, विष्णु प्रभाकर, लल्लन गुप्ता, राजू गुप्ता, नत्थू शर्मा, अनूप मिश्रा, राकेश मद्धेशिया, दीनानाथ मद्धेशिया, डॉ ए. न टी खान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।