Daktimes News kushinagar: दिनांक 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को जनपद कुशीनगर के खड्डा तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी ने बी एल ए बी (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त किए जाने व निर्वाचन नामावली के निरंतर पुनरीक्षण के बारे में तथा अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करने व मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। इस दौरान सभी से जरुरी सहयोग मांगा। उप जिलाधिकारी खड्डा मोहम्मद जफर खान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि 18 की आयु के लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, विवाहित व मृतकों का फॉर्म छह और आठ भरवाकर बूथ लेवल अधिकारी को दें। मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ नाम बढ़ाने का काम शुरू हो चुका है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिरुद्ध गुप्ता, अमर जायसवाल, राजन जायसवाल, सभासद राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।












