Daktimes News Kushinagar: भारत के प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक क्रांति ज्योति माता सावित्री बाई फुले जी याद किया गया। दिनांक 10मार्च 2025 को ग्राम पंचायत अकबरपुर पोस्ट बालकुडिया जनपद कुशीनगर में भारत के प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक क्रांति ज्योति माता सावित्री बाई फुले जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिनका परिनिर्वाण 10मार्च 1897 को हुआ ।हमे माता सावित्री बाई फुले जी के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पी आर ओ श्री रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा जी ने माता सावित्री बाई फुले जी के जीवन संघर्षों पर विस्तार से बाते रखते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले जी ने राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी के सहयोग से 1848 बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोला था। शिक्षा की ज्योती जलाते और समाज की सेवा करते हुए प्लेग से पीड़ित लोगों को इलाज एवं देखभाल करते हुए स्वयं प्लेग के बीमारी के चपेट में आने से आज के दिन 10मार्च 1897 को 9बजे रात्रि में देहांत हो गया। कार्यक्रम संयोजक आजाद समाज पार्टी का कुशीनगर के जिला सचिव सत्यदेव कुशवाहा व संयोजक कुशीनगर लाईव समाचार के संपादक मनीष कुशवाहा मंच का संचालन उमेश कुशवाहा ने किया। अपनी जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रतिनिधी दिनेश चौधरी, प्रदीप कुशवाहा,मोहन प्रजापति, शिक्षक भास्कर यादव ने अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मुन्ना अंसारी ,चंद्रिका यादव , सुदामा कुशवाहा, नवीन गौतम ,अमेरिका प्रसाद ,बेचू कुशवाहा इत्यादि सम्मानित जनता व माता बहनों ने सम्पूर्ण समय व योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।