Daktimes News : विकास खंड कप्तानगंज के प्रसिद्ध सोमली धाम में श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ हेतु दिनाँक 17 फरवरी 2025 दिन सोमवार को हाथी घोड़े के साथ भब्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा सोमली धाम से जमुनीबरवां, मुण्डेरा, अमडिहा, अम्बे चौक होते साखोपार बड़ी नहर पुल पर पहुँचकर यात्रा में शामिल 1001 कन्याओं ने पुरोहितों के मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा। जल भरने के बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञस्थल पर पहुंची जहां यज्ञाचार्य अरविन्द उपाध्याय की उपस्थिति में कलश को यज्ञ मण्डप में स्थापित कर यज्ञ प्रारम्भ हुआ। एक कार्यक्रम के आयोजक मण्डल के अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान त्रियुगी पटेल तथा संयोजक गुड्डू ने बताया 17 फरवरी से 26 फरवरी तक दिन में टुनटुन बाबा उर्फ हलचल दास द्वारा प्रवचन किया जाएगा और रात में अयोध्या धाम से पधारे सरजू दास लीला मण्डली के कलाकारों द्वारा रामलीला का प्रदर्शन किया जायेगा। 26 फरवरी को यज्ञ का समापन तथा विशाल भण्डारा आयोजित किया जायेगा। गाजे बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में मंदिर के महंथ भागवत दास, द्वारिका दास, संतोष गिरी, योगेश्वर दास, अच्छेलाल, भरत, व्यास सहित अन्य लोग कलश यात्रा में शामिल रहे है।