मेडिसिटी हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

259

डाक टाइम्स न्यूज खड्डा/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड खड्डा के ग्राम सभा शिवपुर में मेडिसिटी हॉस्पिटल खड्डा द्वारा निशुल्क जांच शिविर कैंप लगाया गया। हॉस्पिटल के डॉ जितेंद्र कुमार यादव की उपस्थिति में यह आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक मेडिसिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव सहित अन्य डाक्टरों से उपचार परामर्श लिया । इस दौरान नेत्र रोग के विशेषज्ञ डॉ . मुकेश गुप्ता की देखरेख नेत्र रोगी विशेष रूप से लाभान्वित हुए। तो वहीं स्वास्थ्य सम्बंधित विभिन्न बीमारियों व समस्याओं का निदान भी किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से दुर्गेश मोदनवाल , देवेंद्र चौधरी , जितेंद्र पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। डॉ जितेन्द्र यादव ने डाक टाइम्स न्यूज को बताया कि हमारी टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है जिसमें सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें उनकी बीमारियों का निदान के लिए दवा और उपचार बताया गया। साथ ही साथ जांच भी किया गया। डॉ जितेन्द्र यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था का अभाव है इसलिए हमारी टीम द्वारा गरीब, असहाय, निर्धन लोगों की सेवा व उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।