डाक टाइम्स न्यूज गोरखपुर ।
आज दिनांक 21 सितम्बर 2024 को 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के खेल ग्राउण्ड पर 11 वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन की मलखम्भ प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक किरीट राठौड़ आई.पी.एस. के कर कमलों द्वारा समय 10.00 बजे कबूतर आजाद कर के किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया
गया। इस अवसर पर इस वाहिनी के उप सेनानायक अशोक कुमार वर्मा, सहायक सेनानायक 02वीं वाहिनी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल अभिनव यादव, पुलिस उपाधीक्षक पी.टी.एस. अवनीश गौतम, शिविरपाल लूदर सिंह, सुबैदार सैन्य सहायक धर्मेंद्र सिंह, सहायक शिविरपाल कमलेश गुप्ता सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन सचिव आनन्द कुमार आई.पी.एस. द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को पुष्प गुच्छ देकर व कैप पहना स्वागत करते हुऐ खिलाडियों को खेल भावना से खेल में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा आगमन करने वाली सभी टीमों को प्रतियोगिता के दौरान उन्हें अच्छे प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस तीन द्विसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 26वीं वाहिनी पीएसी टीम के द्वारा डेमोंश्ट्रेशन में मलखम्भ के कुल 08 फार्मेशन का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकगण उ०नि० रामानन्द यादव, मु०आ० सरयू यादव,मु०आ० मन्नान खान, उद्घोषक आ० कुमार दीपक, जी शाखा से आ० सत्यवान यादव व संजीत चौधरी, मीडिया शाखा से आ० शोएब रज़ा का सराहनीय योगदान रहा।