डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र खड्डा कुशीनगर।
दिनाँक 20 जुलाई 2024 दिन शनिवार को खड्डा तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड खड्डा के नारायणी नदी तटवर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम सभा नारायणपुर, शिवपुर, हरिहरपुर एवं मरिचहवा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर संवाद कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। उक्त अवसर पर विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय, उपजिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर, नायब तहसीलदार खड्डा महेश कुमार , नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी सहित नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद आदि की उपस्थिति में
बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। सांसद विजय दूबे ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ी है उन्होंने कहा कि ‘सबकी सुरक्षा’ हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सभी पीड़ितों की मदद हर सम्भव की जाएगी और आप सभी को बाढ़ से बचाने के लिए पुरजोर प्रयास जिला प्रशासन द्वारा जारी है, उन्होंने कहा कि आपकी समस्या हमारी समस्या है और प्रत्येक समस्या का समाधान निकाला जाएगा।






