Daktimes News Khadda Kushinagar: कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील अंतर्गत मदनपुर सुकरौली ग्रामसभा में दुर्घटना में अपना पैर गंवाने वाले 28 वर्षीय युवक शैलेश चौहान के परिवार के लिए मसीहा बन गए समाजसेवी पवन दूबे। उन्होंने पीड़ित के परिवार की आजीविका हेतु शैलेश चौहान जनरल किराना स्टोर का उद्घाटन कर आजीविका व आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रबंध किया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है, आए दिन समाजसेवी पवन दुबे द्वारा गरीब, निर्धन, बेरोजगार युवाओं सहित अन्य पीड़ितों के लिए आर्थिक सहयोग कर उनके उत्थान के लिए योगदान दिया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों बाहर रहकर परिवार का भरण पोषण कर रहे शैलेश चौहान का पैर दुर्घटना में कट गया
था और वे 85% तक दिव्यांग हो गए थे। इस घटना के बाद उनकी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता पिता के समक्ष जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया था। सूचना मिलने पर समाजसेवी पवन दूबे ने शैलेश चौहान हेतु जनरल किराना स्टोर खोलने का निर्णय लिया। इसी क्रम में पवन दूबे द्वारा शैलेश चौहान जनरल किराना स्टोर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पवन दूबे ने कहा कि कई बार कमाऊ सदस्य के दुर्घटना के शिकार होने से पूरे परिवार के समक्ष जीवनयापन की समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे परिवारों के लिए स्थाई रूप से आजीविका उपलब्ध कराना सबसे बेहतर विकल्प है। 
मेरा यह प्रयास प्रतीकात्मक रूप से ऐसे परिवारों के लिए संबल है। इस परिवार के लिए यह उम्मीद की दुकान होगी जिससे वे परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे। शैलेश चौहान आत्मसम्मान के साथ आत्मनिर्भर हों इसी प्रयोजन से जनरल किराना स्टोर खोलने की योजना बनी। इसमें विक्रय हेतु आवश्यक वस्तुएं और संसाधन भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भगवंत दूबे, प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, रमापति दूबे, महेश प्रसाद, सुशील कुमार, सुरेश सिंह, अंशु चौहान, सतीश मद्धेशिया, सूरज केसरी आदि उपस्थित रहे।
















































