डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र ब्यूरो कुशीनगर।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भारत सरकार की राष्ट्रीय वयो श्री योजना के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में वरिष्ठ जनों के नित्य जीवन सहायक उपकरण हेतु प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने का निर्देश सभी संबंधित को दिए हैं , उक्त के क्रम में वरिष्ठ जनों के प्रशिक्षण शिविर आयोजन हेतु विकास खंडवार तिथियां निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया की उक्त शिविर का आयोजन विकास खण्ड मोतीचक /नगर पंचायत मथौली हेतु विकासखंड परिसर मोतीचक में दिनांक 21.8.2024 को प्रातः 10:30 बजे से 3:30 बजे तक, विकासखंड नेबुआ नौरंगिया हेतु विकासखंड परिसर नेबुआ नौरंगिया में दिनांक 22.8.2024 को, विकासखंड पडरौना/ नगर पालिका पडरौना हेतु विकासखंड परिसर पडरौना में दिनांक 23.8.2024 को, विकासखंड रामकोला/नगर पंचायत रामकोला हेतु विकासखंड रामकोला में दिनांक 24.8.2024 को, विकासखंड सेवरही / नगर पंचायत सेवरही हेतु विकासखंड परिसर सेवरही में दिनांक 27. 8.2024 को, विकासखंड सुकरौली /नगर पंचायत सुकरौली हेतु विकासखंड परिसर सुकरौली में दिनांक 28.8.2024 को, विकासखंड तमकुही /नगर पंचायत तमकुही हेतु विकासखंड परिसर तमकुही में 29. 8.24 को, विकासखंड बिशुनपरा परिसर में दिनांक 30.8.2024 को, विकासखंड दुदही /नगर पंचायत दुदही हेतु विकासखंड परिसर दुदही में 31.08.2024 को, विकासखंड फाजिलनगर /नगर पंचायत फाजिलनगर हेतु विकासखंड परिसर फाजिलनगर में 02.9.2024 को, विकासखंड हाटा/नगर पालिका हाटा हेतु विकासखंड परिसर हाटा में 03. 09. 2024 को, विकासखंड कप्तानगंज/नगर पंचायत कप्तानगंज हेतु विकासखंड परिसर कप्तानगंज में 04.09.2024 को, विकासखंड कसया / नगर पालिका कुशीनगर हेतु विकासखंड परिसर कसया में 05.09.2024 को, विकासखंड खड्डा /नगर पंचायत खड्डा एवं छितौनी हेतु विकासखंड परिसर खड्डा में 06. 09.2024 को प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ प्रबंधक (विपणन) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) जी 0टी0 रोड कानपुर को उक्त निर्धारित की गई तिथियों से अवगत कराते हुए निर्देशित किया है की वरिष्ठ जनों को चयनित कर लाभान्वित किए जाएं, उन्होंने प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कराए जाने हेतु सभी संबंधित को भी निर्देशित किए हैं ,उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वयो श्री योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु व्यक्ति को भारत का वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष और उससे अधिक आयु ) होना आवश्यक है। वरिष्ठ जनों को प्रशिक्षण हेतु शिविर आयोजन स्थल पर आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, दिव्यांग पेंशन पेपर व मासिक आय रुपए 15000/ प्रति माह से कम हो, आदि दस्तावेज लाना आवश्यक है।