डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र ब्यूरो कुशीनगर।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गो-तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 15.07.2024 को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त किशन पटेल पुत्र वकील पटेल साकिन सहोदर पट्टी थाना महुआडीह जिला देवरिया को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से एक अदद मैजिक वाहन संख्या UP 52 AT 7636 से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 02 राशि गाय बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 348/2024 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध नि0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण-
एक अदद मैजिक वाहन संख्या UP52AT7636, 02 राशि गाय, एक अदद IQOO कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार, व0उ0नि0 सुर्यभान यादव, उ0नि0 विक्रम अजीत राय, उ0नि0 अवनीश यादव यादव, का0 जितेन्द्र निषाद, का0 अनिल यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर






