डाक टाइम्स न्यूज।
ट्रेन संख्या 15114 छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस 12 सितम्बर, 2025 से छपरा से निर्धारित समय 18.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.30 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 19.10 बजे के स्थान पर 18.50 बजे, मढ़ौरा से 19.40 बजे के स्थान पर 19.18 बजे, मसरख से 20.02 बजे के स्थान पर 19.37 बजे, राजापट्टी से 20.16 बजे के स्थान पर 19.51 बजे, दिघवा दुबौली से 20.30 बजे के स्थान पर 20.08 बजे, सिधवलिया से 20.48 बजे के स्थान पर 20.24 बजे, गोपालगंज से 21.15 बजे के स्थान पर 20.58 बजे तथा थावे से 22.00 बजे के स्थान पर 21.45 बजे छूटकर कप्तानगंज 00.10 बजे के स्थान पर 23.58 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में, 15113 गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस 13 सितम्बर, 2025 से गोमती नगर से पूर्ववत समयानुसार प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर निर्धारित समय पर रूकते हुये कप्तानगंज से 03.40 बजे के स्थान पर 03.35 बजे छूटकर छपरा 09.00 बजे के स्थान पर 09.15 बजे पहुँचेगी।
Home उत्तर प्रदेश रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से 15114/15113 छपरा-गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस के समय...